अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
हल्द्वानी। नैनीताल–ऊधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार से राहुल गांधी बौखलाहट में अपना संतुलन खो चुके हैं।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अजीत डोभाल देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक हितों की रक्षा में उनके अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि अजीत डोभाल उत्तराखंड की देवभूमि के भी गौरव हैं और उनके प्रति अमर्यादित टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर मर्यादा जरूरी
अजय भट्ट ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयान राजनीतिक हताशा को दर्शाते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर टिप्पणी करते समय राजनीतिक मर्यादा, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता और सामरिक हितों की रक्षा के लिए समर्पित व्यक्तित्वों के योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत व्यक्तियों के प्रति भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।
अजय भट्ट ने जिम्मेदार बयान देने की अपील की
सांसद ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी टिप्पणियों में गंभीरता और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का सम्मान देश के सम्मान से जुड़ा विषय है और उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला