कार चोरी करने वाले जीजा-साले गिरफ्तार
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से कार चोरी करने वाली जीजा-साले की जोड़ी को पुलिस और एसओजी की सयुंक्त टीम ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से कार भी बरामद कर ली गई। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि रिंकू कुमार निवासी सलेमपुर रानीपुर की कार फोर्ड फिगो उसके घर के बाहर से चोरी कर ली गई थी।
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की गई। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी व एसओजी प्रभारी नरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में सयुंक्त टीमों ने सचिन यादव निवासी राजनगर पानीपत हरियाणा हाल निवासी ग्राम सलेमपुर महदूद और गौस ए आलम निवासी ग्राम बैरवा थाना सैफनी जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर चोरी की कार बरामद कर ली गई। उनके कब्जे से डुब्लीकेट चाबी भी बरामद हुई। आरोपी सचिन यादव ने बताया कि गौस ए आलम उसका साला है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल