गुरना मंदिर के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। घाट एनएच में गुरना मंदिर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। शुक्रवार हुए इस हादसें में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से तीन लोग कार संख्या यूके05-1770 में सवार होकर करीब 12 किमी दूर गुरना मंदिर पानी भरने पहुंचे। पानी भरने के बाद तीनों जिला मुख्यालय की ओर वापस लौटने लगे। कार बेक करते समय चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही ऐंचोली चौकी प्रभारी कमलेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

घटनास्थल में एक युवक मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित पांडेय  पुत्र हरीश पांडेय निवासी खेतीचौड़ा दन्या के तौर पर हुई है। युवक यहां सिल्थाम स्थित एक दुकान में कार्य करता था।  इधर हादसे में घायल गौरव सौन (21)पुत्र रवी सौन निवासी क्वीतड़ हाल सिनेमा लाइन व संजय प्रसाद (40) पुत्र पुष्कर राम निवासी बिलई हाल सिनेमा लाइन को टीम ने घटनास्थल से रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इमरजेंसी कक्ष में तैनात डॉ. आसिफ ने बताया कि घायल गौरव के कमर और संजय के नाक, मुंह में चोट आई है, दोनों खतरे से बाहर हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119