मंगलपड़ाव क्षेत्र में युवक की मौत मामले में बस चालक पर मुकदमा
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के मंगलपड़ाव इलाके में 14 अगस्त की सुबह बस से कुचलकर 23 वर्षीय सूरज जोशी की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता रघुवर दत्त जोशी की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर में कहा है कि उनका बेटा सड़क किनारे शौच के लिए बैठा था, तभी बस ने उसे कुचल दिया। वहीं पुलिस का दावा है कि युवक बस के पीछे सोया था। हालांकि मामले की जांच के बाद भी सही तथ्य सामने आएगा। तहरीर में पांडे गार्डन निवासी रघुवर दत्त जोशी ने बताया कि 14 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे घास मंडी के पास सड़क किनारे सूरज जोशी शौच कर रहा था। तभी वहां खड़ी बस के चालक ने अचानक गाड़ी बिना किसी हेल्पर, इंडीकेटर या हॉर्न दिए ही तेजी से बैक कर दी। इससे बस से कुचलकर उनके बेटे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने दावा किया था कि 13 अगस्त की रात सूरज जोशी बस के पीछे आकर सो गया था। सुबह जब चालक ने बस बैक की तो पहिया उसकी गर्दन पर चढ़ गया। एसएसआई कोतवाली महेंद्र प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-जमीन दिलाने और एक माह में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा -LIC कर्मचारी से 32.30 लाख की ठगी
16 माह से वेतन को तरसे वन विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी -हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
बैग की दुकान में चल रहा था नशे की दवाओं का कारोबार -एसओजी-पुलिस की छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार
ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बिल्ड फॉर इंडिया 2.0 में 24 घंटे तक चला नवाचार का महामुकाबला -420 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर