उत्तराखंड रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सोमवार शाम उत्तराखंड रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) राम अरज ने बताया कि थाना कोतवाली देहात के गौसपुर तिराहे के पास उत्तराखंड की एक रोडवेज बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दोपहिया वाहन सवार लोकेन्द्र (19) और उसकी मां जग्गू देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गयी। अरज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद पीछे से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। हालांकि उसमें बैठे लोग सुरक्षित हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद बस चालक भाग गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस