युवक की हत्या के आरोप में युवती समेच पांच पर केस
हरिद्वार। अगस्त में कनखल थाना क्षेत्र के बाग के पास लटका मिले शव के बाद पुलिस ने तीन महीने बाद हत्या का केस दर्ज किया है। आरोप है कि पिता, पुत्र और पुत्री समेत पांच लोगों ने हत्या की और शव को पेड़ पर लटका दिया।
कनखल एसओ मनोज नौटियाल के मुताबिक टांडा भागमल लक्सर निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र लोतीराम ने कोर्ट में दी शिकायत में बताया गया कि उनका पुत्र सचिन बीते 27 अगस्त को घर पर था। तभी पीके उर्फ सागर, विक्की निवासीगण राजविहार कालोनी और आर्यन व बाबूलाल (दूध वाला) निवासीगण ग्राम मिस्सरपुर थाना कनखल उसे घर से अपने साथ ले गए। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया और काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला। अगले दिन शाम को कनखल पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि सचिन का शव आम के बाग में राज विहार कालोनी के पास लटका हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल