बच्चों से काम कराने वाले छह दुकानदारों पर केस दर्ज-
हल्द्वानी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने छह दुकानदारों के खिलाफ बाल श्रम कराने का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बीते दिनों श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट ने मै. जाकिर सर्विस सेंटर बरेली रोड, दीपक ऑटोमोबाइल्स के स्वामी दीपक गुप्ता, स्टैण्डर्ड मोटर पार्ट्स बरसाती नहर प्रतिष्ठान स्वामी नाजिम, स्टैण्डर्ड मोटर पार्ट्स, बरसाती नहर स्थित प्रतिष्ठान स्वामी मोनिश, स्टैण्डर्ड मोटर पार्ट्स बरसाती नहर स्थित प्रतिष्ठान स्वामी वसीम, स्टैण्डर्ड मोटर पार्ट्स बरसाती नहर स्थित प्रतिष्ठान स्वामी नईम के यहां छापेमारी कर बच्चों को काम करते पकड़ा।
इसके बाद इनके खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिशेध एवं विनियमन) अधिनियम 2016 एवं नियमावली 2017 के अन्तर्गत धारा 16 एवं 14 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि