अंडरवियर में दो किलो सोने के लेप के साथ पकड़ा

खबर शेयर करें 👉


कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को पेस्ट के रूप में अपने अंडरगारमेंट में दो किलो से अधिक वजन का सोना छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीमा शुल्क अधिकारियों के मुताबिक सोने के पेस्ट की कुल कीमत 1.22 करोड़ रुपए है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी


आयुक्त (सीमा शुल्क, लखनऊ आयुक्तालय) आरती सक्सेना और सहायक आयुक्त (सीमा शुल्क) एलबीएसआई हवाईअड्डे प्रदीप कुमार सिंह की देखरेख में काम कर रहे अधिकारियों ने फैजाबाद के राम चंद्र को तब रोका जब वह शारजाह से उड़ान भरकर वाराणसी पहुंचा।
तलाशी लेने पर ब्राउन पेस्ट के रूप में विदेशी मूल का सोना बरामद हुआ, जिसे अंडरगारमेंट में छिपाकर प्लास्टिक के पाउच में रखा गया था।
अधिकारियों ने कहा, बरामद कुल सोना लगभग 2176.8 ग्राम था और यह 1.22 करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार


ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119