हल्द्वानी… एक मार्च को आनी थी बारात, दुल्हन सज धज कर बैठी रही लेकिन…
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में दहेज को लेकर दूल्हा बरात ही नहीं लाया। इधर दुल्हन सजी सवरी इंतेजार करती रही। लेकिन बरात नहीं आयी। बरेली रोड उजाला नगर निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि 1 मार्च को उसकी बहन की बारात आनी थी, लेकिन बरात नहीं आयी। जब उन्होंने फोन फोन किया तो दूल्हे के पिता ने बताया कि बरात की तारीख भूल गए हैं। अब वह बरात 10 मार्च को दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार देनी होगी, तभी बरात लेकर आयेंगे। उधर लड़की पक्ष शादी की तैयारियों में जुट गया।
शादी के कार्ड भी छपवा दिये। बरेली रोड स्थित एक बैंकट हाॅल दिसंबर माह में ही एक लाख रूपये में 1 मार्च के लिए बुक कर दिया। लड़की के लिए शादी में भेंट के लिए सामान भी बनवा दिया। लेकिन एक मार्च को बरात नहीं आयी। जब बरात नहीं आने की बात पूछी तो 10 मार्च को बरात लेकर आने की बात कही और नई गाड़ी स्विफ्ट डिजायर की मांग की गयी। दुल्हन के भाई में पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न