ई-रिक्शा समिति के अध्यक्ष मैसी ने सुनी चालकों की समस्याएं
हल्द्वानी। जन कल्याण ई-रिक्शा समिति के बैनर तले पाल कॉम्प्लेक्स बरेली रोड कार्यालय में समिति की अध्यक्ष रानी मैसी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव चरन ने रिक्शा चालकों की समस्याओं को सुना। बैठक में समिति के सदस्य महेश बेलवाल व मनोज अग्रवाल ने अपने विचार रखे। बैठक में महिला ई-रिक्शा चालक मंजू मिश्रा, कमलेश, पूजा, सुनीता देवी, गीता रानी, बीना कुमारी ने भी अपनी समस्याओं को रखा। अध्यक्ष रानी मैसी ने रिक्शा चालकों की समस्याओं को सुना और निवारण का भरोसा दिलाया।

मैसी ने बताया कि 14 जून को एसपी सिटी को एक ज्ञापन दिया था, जिसमें कहा गया है कि ई-रिक्शा चालकों में मुख्य मार्गों में रोका जा रहा है। जिससे चालकों की आय पर असर पढ़ रहा है। जिस पर एसपी सिटी ने समिति से समय मांगा है। उम्मीद है कि जल्द हल निकलेगा। इस दौरान तमाम ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी