कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ महिला कांग्रेस ने उठाई आवाज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में सीएम को भेजा ज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन को समर्थन देने के लिए नैनीताल महिला कांग्रेस नेअपर जिला अधिकारी नैनीताल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दुर्व्यवहार की निष्पक्ष मांग की।

उन्होंने कहा कि देश को विश्व पटल पर सम्मान दिलाने वाली देश की बेटियों के साथ आज 23 दिनों से सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाए जाने की घोर निन्दा की और कहा कि भाजपा सांसद एवं कुश्ती संघ अध्यक्ष ब्रज भूषण को कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान महिला नगर अध्यक्ष नैनीताल भावना भट्ट, सभासद निर्मला, रेखा, सरस्वती खेतवाल , ममता पांडे, शांति तिवारी, जया कपिल, धनी दुमका, गीता बिष्ट
दीपिका लता, आर्य सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर