पीएम मोदी की सुरक्षा को चाक चौबंद व्यवस्थाएं-छावनी में तब्दील हुआ अल्मोड़ा नगर-
अधिकारियों की ने की ब्रीफिंग-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 11 फरवरी : पीएम मोदी की शुक्रवार को प्रस्तावित सिमकनी मैदान में सभा को देखते हुए अल्मोड़ा नगर में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई है। पूरा शहर जहां छावनी में तछील हो गया है। वहीं गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों की ब्रीफिंग भी की।

गुरुवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय संजय गुंज्याल, डीआइजी डा. नीलेश भरणे ने पीएम मोदी की सुरक्षा में लगने वाले पुलिस के जवानों की ब्रीफिंग की। एडीजीपी अभिसूचना गुं’याल ने कार्मिकों को ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने और वीवीआइपी की सुरक्षा मापदंडों का शत प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। वीवीआइपी मूवमैंट के दौरान मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंध, पार्किंग स्थलों में ही वाहन पार्क करवाने को कहा। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से आस-पास हर सामग्री को अ’छी तरह से चेक करने, आम जनता के साथ मित्रता का व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आम नागरिक सिर्फ मोबाइल फोन अपने साथ ला सकते हैं, इसके अलावा कैरी बैग, हैंड बैग या अन्य सामग्री को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। पीएम की सुरक्षा के लिए चार एसपी, चार एएसपी, 12 सीओ, दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी पैरामिलिट्री और 400 से अधिक कांस्टेबलों के कंधों पर सुरक्षा का जिम्मा रहेगा। इसके अलावा विशेष सुरक्षा टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। मुख्यालय में कई किमी दूर तक ड्रोन पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा, एंटी ड्रोन स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, माइन स्क्वायड आदि भी रहेंगे। डीआइजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में चार एसएसपी, चार एएसपी और 12 सीओ समेत अन्य टीमें मुस्तैद रहेंगी। डॉग और एंटी ड्रोन स्क्वायड भी सुरक्षा व्यवस्था में हैं। 400 से अधिक जवान तैनात रहेंगे।
इस अवसर पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एआइजी एसपीसीजी विभोर बहुगुणा, 31 वीं वाहिनी सेनानायक प्रीति प्रियदर्शनी, एसपी अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय तृप्ति भट्ट, आइआरबी प्रथम सेनानायक सुखवीर सिंह, 46 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर सेनानायक रामचंद्र राजगुरु आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी