चंपावत बिग ब्रेकिंग..बसौन के पास खाई में गिरा डंपर -चालक की मौत, घायलों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसौन के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर सवार दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार डंपर पिथौरागढ़ से लोहाघाट की ओर आ रहा था। बसौन के पास अचानक डंपर अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर सवार दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डंपर में अन्य लोगों के सवार होने और उनके घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...स्कूटी लेकर घर से निकला 38 वर्षीय युवक रहस्यमय ढंग से लापता -मोबाइल बंद होने से परिजनों में मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर डंपर की स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। संभावित घायलों की तलाश के लिए खाई में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में मोटाहल्दू के रूद्र जोशी ने रचा इतिहास -उत्तराखंड को दिलाया पहला स्वर्ण

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल दुर्घटना में अन्य लोगों के हताहत या घायल होने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119