एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
–मैस्कॉट में स्नेहा भण्डारी प्रथम, अनुराग रमोला द्वितीय और अंकिता बिष्ट तृतीय; स्लोगन में अंकित सिंह रावत अव्वल
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से आयोजित मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं को बुधवार को प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता में मैस्कॉट डिज़ाइन के लिए स्नेहा भण्डारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें 50 हजार रुपये और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। अनुराग रमोला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 30 हजार रुपये, जबकि अंकिता बिष्ट को तृतीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये प्रदान किए गए। वहीं, स्लोगन प्रतियोगिता में अंकित सिंह रावत प्रथम रहे। उन्हें 10 हजार रुपये और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एमडीडीए की ओर से यह प्रतियोगिता 3 अगस्त से 16 अगस्त तक आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य प्राधिकरण की पहचान, सोच और भविष्य की दिशा को लोगों की रचनात्मकता से जोड़ना था। प्रतियोगिता में आम लोगों, युवाओं और रचनात्मक प्रतिभाओं ने हिस्सा लेकर मैस्कॉट और स्लोगन के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में एमडीडीए के संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, वित्त नियंत्रक संजीव कुमार सहित प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी और प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी मौजूद रहे।
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सामने आई रचनात्मकता लोगों के एमडीडीए से जुड़ाव और उनकी कल्पनाशीलता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण विकास कार्यों के साथ जनभागीदारी और नवाचार को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चंपावत बिग ब्रेकिंग..बसौन के पास खाई में गिरा डंपर -चालक की मौत, घायलों की तलाश में सर्च ऑपरेशन
Uk…पॉक्सो-रेप मामले में हाईकोर्ट का फैसला : विजय बहादुर की 12 साल की सजा घटाकर 10 वर्ष की