Uk…हल्दूचौड़ में डंपर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर -पिता घायल, बेटी की मौके पर मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़/नैनीताल। नेशनल हाईवे पर गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से दोपहिया सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों किच्छा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पिता-पुत्री दोपहिया वाहन से हल्द्वानी की ओर से किच्छा जा रहे थे। गायत्री शक्तिपीठ के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...स्कूटी लेकर घर से निकला 38 वर्षीय युवक रहस्यमय ढंग से लापता -मोबाइल बंद होने से परिजनों में मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। मृतका और घायल की पहचान समेत हादसे से संबंधित अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुंहबोली बहन बनाकर लिए मकान के कागजात-उसी संपत्ति को 2.58 करोड़ में बेचने का आरोप

हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

हादसा पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुआ। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार भारी वाहनों के अलावा हाईवे पर कई स्थानों पर मानकविहीन कट और विपरीत दिशा से वाहनों के आवागमन की समस्या बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  फॉर्म-6 से SIR की अतिरिक्त घोषणा हटाई -2003 की वोटर लिस्ट में माता-पिता का ब्यौरा देने की बाध्यता खत्म

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित कर वहां प्रभावी यातायात नियंत्रण, मानकविहीन कटों पर कार्रवाई और भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है। उनका कहना है कि हादसों के बाद कार्रवाई के साथ-साथ दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119