होटल प्रबंधन पर धोखाधड़ी कर ठगी का आरोप-
नैनीताल। देहरादून से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों ने एक होटल प्रबंधन पर ठगी का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली में होटल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार देहरादून निवासी संदीप व अभिषेक नैनीताल घूमने आए थे। नैनीताल पहुंचने से पहले उन्होंने एक वेबसाइट के जरिये होटल में रूम बुक कराया। जब दोनों नैनीताल होटल पहुंचे तो होटल प्रबंधन ने उन्हें रूम देने से इनकार कर दिया। कहा, उनकी कोई बुकिंग नहीं है। जबकि पर्यटकों का कहना है कि 1673 रुपये का पेमेंट कर रूम बुक कराया था। लेकिन, होटल प्रबंधन ने बात नहीं सुनी। इसके बाद पर्यटकों को दूसरे होटल में कमरा लेना पड़ा। पर्यटकों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम