रामनगर स्थित हवन सामग्री फैक्ट्री मे लगी आग-
रामनगर। मंगलवार को प्रातः लगभग 4:30 बजे चिलकिया आदर्श कॉलोनी रामनगर स्थित हवन फैक्ट्री मै आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन रामनगर FSSO के नेतृत्व फायर सर्विस के जवानों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर एक मोटर फायर इंजन व एक मिनी हाई प्रेशर व आवश्यक उपकरणों की मदद से आग को बुझाना प्रारंभ किया गया।
आग की विकराल स्थिति को देखते हुए फायर स्टेशन रामनगर से एक फोम टेंडर को बुलाना पड़ा चूंकि हवन सामग्री फैक्ट्री मै वेंटीलेशन न होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था अतः फायर यूनिट टीम द्वारा क्रोबार की सहायता से फैक्ट्री में वेंटीलेशन कर आग को कड़ी मशक्कत के बाद पूर्ण रूप से बुझाया गया जिससे फैक्ट्री के आसपास स्थित पॉश इलाकों में बड़ी जनहानि को घटित होने से रोका गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल