हाट बाजार की जमीन के अनुबंध के नाम पर दो लाख की ठगी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी निवासी एक कारोबारी पर हाट बाजार की जमीन एग्रीमेंट कराने के नाम पर दो लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुसुमखेड़ा निवासी भरत वल्दिया ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कैलाश बल्यूटिया से उन्होंने मल्ली बमौरी में हाट बाजार लगाने के लिए जमीन का अनुबंध किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान -वीकेंड पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

आरोप है कि अनुबंध के तहत उसने दो लाख रुपये नकद जमीन मालिक को एडवांस के तौर पर दिए। जो कि उसने अपने परीचितों से लिए थे। आरोप है कि 17 मई को जमीन के टेंडर पड़ने थे, लेकिन इससे एक दिन पहले धोखाधड़ी से कैलाश ने रुपयों के लालच में किसी दूसरे को जमीन दे दी। जबकि पहले उसके साथ अनुबंध हुआ था। आरोप है कि उसका दो लाख रुपया धोखाधड़ी में फंस गया। एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया गरबा फेस्ट -डांडिया की धुन पर थिरके छात्र
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119