मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी -आवास के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

खबर शेयर करें 👉

–खुफिया इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट, 8 से 12 अक्टूबर तक 221 कंपनियां संभालेंगी मोर्चा, करीब 23 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ताजा खुफिया इनपुट और राजधानी में जारी विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर नई दिल्ली स्थित उनके आवास के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, ज्ञानेश कुमार को पहले से ही जेड-प्लस सुरक्षा प्राप्त है। नए इनपुट के बाद स्थानीय पुलिस को भी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...दहेज में कार नहीं मिली तो गर्भवती को खिलाई दवा -गर्भस्थ शिशु की मौत, तीन आरोपी नामजद

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नई दिल्ली जिले में जारी प्रदर्शनों को देखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत किया जा रहा है।

एसआईआर के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त की सुरक्षा बढ़ाने का कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी दल मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-युवतियों की फोटो वायरल करने के आरोप में कॉस्मेटिक दुकान सील

दिल्ली में 23 हजार जवानों की तैनाती

राजधानी में लगातार हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस को अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल उपलब्ध कराए हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर 8 से 12 अक्टूबर के बीच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 221 कंपनियां, यानी करीब 23 हजार जवान, दिल्ली में तैनात किए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी -तीन युवक हिरासत में

इन कंपनियों को जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से दिल्ली लाया जा रहा है। अतिरिक्त बलों की तैनाती का उद्देश्य विरोध-प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा मध्य दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां राजधानी के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। संवेदनशील स्थानों पर स्थिति के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119