बंदर के बच्चे को करंट लगने पर भड़का झुंड -हाईवे पर मची अफरा-तफर

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी। शुक्रवार सुबह स्टेट बैंक के पास बंदर के एक बच्चे को करंट लगने के बाद जमकर हंगामा हुआ। बच्चे को घायल देखकर बंदरों का झुंड आक्रामक हो गया और हाईवे पर उत्पात मचाने लगा। बंदरों के हमले के डर से छोटे वाहनों और पैदल राहगीरों की आवाजाही कई घंटे तक प्रभावित रही। इस दौरान बंदर ने अकील पुत्र गुलाम नबी को काटकर घायल कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में आज 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन, घबराएं नहीं, सिस्टम का होगा परीक्षण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे लोगों को बंदरों ने दौड़ा दिया। आक्रामक बंदरों ने कई राहगीरों पर झपट्टा मारा, जिससे मौके पर दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदार भी अपनी सुरक्षा के लिए दुकानों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर खड़े हो गए।

घटना के चलते हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बड़े वाहन किसी तरह निकलते रहे, जबकि छोटे वाहनों और पैदल राहगीरों को सड़क के दोनों ओर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बंदरों के आक्रामक रुख के कारण कोई भी घायल बच्चे के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-खुर्पाताल में 40 वर्षीय व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन किया, हालत गंभीर

स्थानीय लोगों की सूचना पर कालाढूंगी वन क्षेत्र के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बंदरों के बड़े झुंड को देखते हुए वनकर्मियों ने सावधानी बरती। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से घायल बंदर के बच्चे को सुरक्षित उठाकर अपने साथ ले गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी -आवास के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

बच्चे को मौके से हटाए जाने के बाद बंदरों का झुंड भी धीरे-धीरे वहां से चला गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। घटना ने क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक और वन्यजीवों से जुड़ी आपात स्थितियों में सतर्कता बरतने की जरूरत को एक बार फिर उजागर किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119