मातृ-पितृ तीर्थाटन यात्रा का शुभारंभ – मुख्यमंत्री धामी ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के दल को गंगोत्री धाम के लिए किया रवाना

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत मंगलवार को हल्द्वानी सर्किट हाउस से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं के दल को हरी झंडी दिखाकर पवित्र गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना का उद्देश्य उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है, जिससे उनके जीवन में आध्यात्मिक शांति और आनंद का संचार हो सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई -17 चालान कर वसूले 4,250 रुपये

इस बार की यात्रा में कुल 32 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 19 महिलाएं और 13 पुरुष हैं। यह पांच दिवसीय यात्रा होगी, जिसके दौरान श्रद्धालु गंगोत्री धाम के साथ मार्ग में स्थित अन्य पवित्र स्थलों के भी दर्शन करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गैरसैंण में 27 अक्टूबर से होगा विधानसभा का सत्र, धामी सरकार का अंतिम सत्र होने की संभावना

मुख्यमंत्री धामी ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुखद और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रियों के आवास और भोजन की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटन आवास केंद्रों में की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय

इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119