उत्तराखंड : केदारताल ट्रेक पर भीषण हिमस्खलन -आठ लोग फंसे, बचाव अभियान तेज

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित केदारताल ट्रेक पर भीषण हिमस्खलन और ग्लेशियर टूटने से सात ट्रेकर्स और एक सपोर्टिंग स्टाफ समेत आठ लोग बर्फीले इलाके में फंस गए हैं। वहीं, दल के साथ गए तीन पोर्टर और एक कुक को कच्ची ढांग के पास सुरक्षित खोज लिया गया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए शनिवार सुबह से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वन विभाग और विशेषज्ञ पर्वतारोहियों की संयुक्त टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा में तीन दिवसीय टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा-2026’ का भव्य समापन -हैकाथॉन में टीम ग्रेडिएंट ने मारी बाजी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सात ट्रेकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ समेत 13 सदस्यीय दल 27 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। दल को 29 अक्टूबर तक वापस लौटना था, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्र में अचानक मौसम बिगड़ने, भारी बर्फबारी और ग्लेशियर खिसकने से रास्ता बंद हो गया। इसके चलते दल निर्धारित समय पर वापस नहीं पहुंच सका।

30 अक्टूबर को दल से हुआ था संपर्क

वापसी में देरी और संपर्क बाधित होने के बाद प्रशासन ने खोजबीन तेज की। 30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से सैटेलाइट और फोन संपर्क के जरिए दल से संक्षिप्त बातचीत हुई। इस दौरान दल के सदस्यों ने कच्ची ढांग के पास सुरक्षित होने की जानकारी देते हुए मदद मांगी थी। इसके बाद प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-एसएसपी के अल्टीमेटम के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था -बरेली रोड पर निजी बसों का कब्जा

हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करने की तैयारी

केदारताल का दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, शून्य से नीचे तापमान और लगातार बर्फबारी बचाव अभियान में बड़ी चुनौती बने हुए हैं। संकरे और बर्फ से ढके रास्तों के कारण बचाव दलों को आगे बढ़ने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने भारतीय वायुसेना या नागरिक उड्डयन विभाग के हेलीकॉप्टरों की मदद लेने की प्रक्रिया भी शुरू की है। मौसम अनुकूल होने पर हवाई सर्वेक्षण कर फंसे हुए लोगों को एयरलिफ्ट करने की योजना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में बीएस-6 बसों को ही मिलेगी एंट्री -उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसों का संचालन प्रभावित

प्रशासन की प्राथमिकता सभी आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। दुर्गम परिस्थितियों के बीच बचाव अभियान जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119