Uknews-ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में भीषण आग -लाखों का सामान जलकर राख

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ऊंचापुल के पास रविवार दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब तीन फायर टेंडरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि सर्विस सेंटर के स्टोर रूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शाखा प्रबंधक पांडे को दी विदाई -कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों का स्वागत

जानकारी के अनुसार भगवानपुर निवासी विजय कुमार पुत्र मोहन राम का ऊंचापुल के पास ‘कार जोन’ नाम से कार सर्विस सेंटर है। रविवार दोपहर अचानक सर्विस सेंटर के अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। उस समय वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें दुकान के बाहर तक पहुंच गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : स्कूटी की टक्कर से राहगीर की मौत -टक्कर मारकर चालक फरार

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 के साथ ही मुखानी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब तीन गाड़ियों की मदद से आग बुझाई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि रविवार दोपहर 112 के माध्यम से ऊंचापुल स्थित कार सर्विस सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। एफएसओ मिंदर पाल के नेतृत्व में अग्निशमन टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन करने के लिए जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119