UKnews-रुद्रपुर में मारपीट के बाद घायल युवक की मौत -तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रोडवेज के पास चाय की दुकान पर हुए विवाद के दौरान मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक भी सीज कर दी है। रविवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात रोडवेज के पास एक चाय की दुकान पर रम्पुरा निवासी राजेश (पुत्र स्वर्गीय छोटे लाल) के साथ मारपीट हुई थी। मृतक की मां सुनीता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए। इससे राजेश गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नवजात की सांस थमने पर पहला मिनट अहम -पुनर्जीवन तकनीक से बचाई जा सकती है जान

परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान राजेश की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। युवक की मौत के बाद मामले में धारा 109 बीएनएस को धारा 103(1) बीएनएस में तरमीम किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : स्कूटी की टक्कर से राहगीर की मौत -टक्कर मारकर चालक फरार

कोतवाल संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की। पुलिस ने रोडवेज के पास से चेतन वर्मा पुत्र किशोरी लाल वर्मा निवासी ग्राम भटोली, पोस्ट मासी, थाना चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा, हाल निवासी सिद्धू बार गली, थाना ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आवास विकास स्थित शिव मंदिर के पास से प्रेम प्रशांत पुत्र आजाद सिंह निवासी समर गोपालपुर, थाना सदर, रोहतक, हरियाणा और गौरव कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी ग्राम खेड़ा, थाना सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नंधौर अभयारण्य में ईको-टूरिज्म का आगाज सांसद -सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की सफारी गाड़ियां

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया और उनकी बाइक सीज कर दी। सीओ सिटी ने बताया कि घटना में तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में विवेचक एवं बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत, अपर उपनिरीक्षक अमित कुमार, एएसआई नवीन जोशी तथा कांस्टेबल प्रवीण रावत और मोहन प्रकाश शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119