उत्तराखंड : स्कूटी की टक्कर से राहगीर की मौत -टक्कर मारकर चालक फरार
खटीमा। स्कूटी की टक्कर से खेत की ओर जा रहे एक 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम सिसैया मेलाघाट निवासी राधेश्याम (58) पुत्र गौरी शंकर मुख्य मार्ग से अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खटीमा की ओर से तेज गति से आ रहे स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक स्कूटी समेत मौके से फरार हो गया। घायल राधेश्याम काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे।
उधर, काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच एक ग्रामीण ने उन्हें सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार, राधेश्याम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक पुत्र मनोज (25) और तीन पुत्रियां हैं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक नेपाल मूल का निवासी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : मंडी में ट्रक के अंदर मिला चालक का शव -पास में इंजेक्शन और दवाइयां बरामद
शाखा प्रबंधक पांडे को दी विदाई -कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों का स्वागत