मुंबई में सिनेमाघर में दिखाए जाएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे -ऑनलाइन हो रही टिकट बुक
मुंबई,। लोकसभा चुनाव के नतीजों का सभी को इंतजार है, लोग 4 जून को टीवी और मोबाइल पर टकटकी लगाकर बैठेंगे। इसी मौके को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अलग इंतजाम किया गया है।यहां के कांजुरमार्ग स्थित मल्टीप्लेक्स में लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन मूवी मैक्स हुमा में प्रीमियर का इंतजाम किया गया है।इसकी टिकट बुकिंग की जानकारी कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
पेटीएम के टिकट न्यू वेबसाइट पर इसकी बुकिंग का शो दिखा रहा है। यह 4 जून को सुबह 9 बजे से शुरू होगा और 6 घंटे तक चलेगा।यह शो हिंदी में होगा। बुक माय शो में इसके विषय में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मूवी मैक्स हुमा के अलावा अन्य किसी मल्टीप्लेक्स में चुनाव परिणाम की जानकारी नहीं है।बता दें कि चुनाव में इस बार भाजपा को विपक्षी पार्टियों का इंडिया गठबंधन टक्कर दे रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार