uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लालकुआं और हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर, सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ी पहल सामने आई है। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण की प्रस्तावित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। दोनों परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके बाद निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रस्तावित योजना के तहत करीब 7 किलोमीटर लंबे लालकुआं बाईपास का निर्माण बरेली रोड स्थित नगला से लालकुआं में वन निगम के डिपो के समीप तक किया जाना प्रस्तावित है। बाईपास के निर्माण से लालकुआं शहर के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील

वहीं करीब 8.40 किलोमीटर लंबे हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग को फोरलेन किए जाने की योजना है। प्रस्तावित फोरलेन मार्ग गौला पुल, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के समीप से काठगोदाम स्थित गौला पुल तक विकसित किया जाना है।

भारी वाहनों का दबाव घटेगा

लालकुआं बाईपास बनने के बाद शहर के अंदर भारी वाहनों की आवाजाही कम होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ ही जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है। खासकर व्यस्त समय में शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव कम करने में बाईपास अहम भूमिका निभा सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

इसी तरह हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन होने से हल्द्वानी, काठगोदाम और आसपास के क्षेत्रों के बीच आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है। बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए इस परियोजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना

सांसद अजय भट्ट ने परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से क्षेत्र में विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119