मंगलता हाईस्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान, की सफाई
नैनी जागेश्वर। आचार्य नरेंद्र देव हाईस्कूल मंगलता में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया गया। जिसके तहत मंगलता के ग्राम प्रधान वीरेंद्र के तत्वाधान में विद्यालय परिवार एवं कनारीछीना वन छेत्र के सभी कर्मचारियों द्वारा मिलकर सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें स्कूल के आसपास एवं गांव में रास्तों की सफाई, एवम पुराने नौलों की सफाई की गई। साथ ही तेजी से बढ़ती आक्रामक प्रजाति की झाड़ियां एवम गाजर घास को भी काटा गया।

कनारीछीना के वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी ने बताया कि जिस तरह से आक्रामक प्रजाति की झाड़ियां तेजी से बढ़ रही हैं उनसे हमारे मानव जीवन को तो नुकसान पहुंच ही रहा है। पर इनसे हमारी खेती को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। इस स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह,वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी, वन दरोगा रमेश चंद्र पाण्डे,मोहन सिंह, दिनेश चंद्र,चंद्र सिंह कोरंगा,देवराम,नीमा देवी सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल