उत्तराखंड…अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के तहत निरीक्षक नागेंद्र हेम चंद्र पंत को पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा तथा निरीक्षक राजीव उप्रेती को पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ एवं सूचना सेल, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा भेजा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

उपनिरीक्षक रमेश बोरा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय, कोतवाली अल्मोड़ा से थानाध्यक्ष धौलछीना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक मनोज कुमार को प्रभारी चौकी बेस से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रानीखेत बनाया गया है। उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी मजखाली, कोतवाली रानीखेत भेजा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

इसके अलावा उपनिरीक्षक अनिल जोशी को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी बेस, कोतवाली अल्मोड़ा, उपनिरीक्षक कपिल कंबोज को पुलिस लाइन से साइबर सेल, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा तथा उपनिरीक्षक नवीन चंद्र सुयाल को पुलिस लाइन से कोतवाली द्वाराहाट में तैनाती दी गई है।

महिला उपनिरीक्षक बीना पपोला को पुलिस लाइन से महिला कोतवाली अल्मोड़ा, महिला उपनिरीक्षक नेहा ध्यानी को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी मिस्कोट, कोतवाली रानीखेत तथा महिला उपनिरीक्षक प्रीति को पुलिस लाइन से थाना दन्या भेजा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

वहीं उपनिरीक्षक भगवान सिंह का स्थानांतरण पुलिस लाइन से थाना भतरौंजखान किया गया है।

पुलिस विभाग ने इन स्थानांतरणों को प्रशासनिक आवश्यकता और जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने की दृष्टि से किया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119