उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। शुक्रवार दोपहर रामनगर क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दवाई लेकर घर लौट रहे 41 वर्षीय ग्रामीण की निजी स्कूल बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बस चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम नई बस्ती लालढांग निवासी 41 वर्षीय हरकेश सिंह सैनी शुक्रवार दोपहर दवाई लेने के लिए हिम्मतपुर ब्लॉक गए थे। दवाई लेकर वापस घर लौटते समय हिम्मतपुर ब्लॉक स्थित एक पब्लिक स्कूल के पास अचानक स्कूल बस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कूल बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

मृतक के भाई चंद्र मोहन ने आरोप लगाया कि बस चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद हरकेश सिंह का शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119