उत्तराखंड…सिरौली कला में घर में घुसकर वारदात का आरोप, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई शुरू

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सिरौली कला में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 333, 351(3) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी उनके घर में घुस गया और नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़िता के बयान दर्ज करने, चिकित्सकीय परीक्षण सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119