उत्तराखंड…पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा अवसर –रानीखेत में 3 अगस्त से डीएससी भर्ती

खबर शेयर करें 👉

रानीखेत, 17 जुलाई। कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर (केआरसी) रानीखेत द्वारा पूर्व सैनिकों को पुनः सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) की भर्ती आयोजित की जा रही है। यह भर्ती 3 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक चलेगी। भर्ती विशेष रूप से कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का पंजीकरण, दस्तावेजों की जांच, शारीरिक एवं अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर चयन किया जाएगा। भर्ती में शामिल होने वाले पूर्व सैनिकों को रक्षा सुरक्षा कोर की भूमिका, कर्तव्यों और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए पात्रता:

  • जिन सैनिकों की सेवानिवृत्ति अवधि 31 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2026 के बीच हुई हो।
  • आयु 46 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • मेडिकल श्रेणी शेप-1 होना आवश्यक है।
  • सेवानिवृत्ति हुए समय को 2 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।

सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए पात्रता:

  • जिन सैनिकों की सेवानिवृत्ति अवधि 31 अगस्त 2021 से 31 जुलाई 2026 के बीच हुई हो।
  • आयु 48 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • मेडिकल श्रेणी शेप-1 होना आवश्यक है।
  • सेवानिवृत्ति हुए समय को 5 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।

कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर ने योग्य पूर्व सैनिकों से निर्धारित तिथि पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119