उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की नगला डेयरी कॉलोनी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में आठवीं कक्षा के छात्र आदित्य की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के शैक्षणिक डेयरी फार्म में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत अंगद सिंह का पुत्र आदित्य (कक्षा आठ) गुरुवार शाम करीब चार बजे अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक स्टैंडिंग विद्युत पंखा उसके ऊपर गिर गया। पंखे में करंट उतरने से आदित्य गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

परिजन आनन-फानन में उसे पंतनगर विश्वविद्यालय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। शुक्रवार को स्थानीय श्मशान घाट पर आदित्य का अंतिम संस्कार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और नगला चेयरमैन श्री शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119