5 जिलों के बदले सीएमओ देखे लिस्ट

खबर शेयर करें 👉

हरगोविंद रावल

उत्तराखंड सरकार ने पांच जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदल दिए हैं। हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके झा को स्वास्थ्य महानिदेशालय में अटैच किया गया है । उनके स्थान पर डॉक्टर खगेंद्र को सीएमओ बनाया गया है । पौड़ी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा को कोरोनेशन लाया गया है। जबकि डॉ प्रवीण कुमार को पौड़ी का सीएमओ बनाया गया है।


डॉ एस पी कुड़ियाल को सीएमओ चमोली, डॉ केके अग्रवाल को सीएमओ चंपावत, डॉक्टर हीरा ह्यांकी को सीएमओ पिथौरागढ़ बनाया गया है डॉ प्रताप सिंह रावत को सीएमएस रायपुर अस्पताल, डॉ कैलाश जोशी को नगर स्वास्थ्य अधिकारी से हटाकर डीजी ऑफिस, डॉ आर के सिंह को नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद से हटाते हुए एसीएमओ रुद्रप्रयाग, डॉक्टर विमलेश जोशी को डीजी ऑफिस ट्रांसफर किया गया है। जबकि डॉ आनंद शुक्ला को संयुक्त निदेशक स्टोर के पद पर तैनात किया गया है ।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119