सड़क के लिए क्रमिक अनशन 42वे दिन भी जारी
हरगोविंद रावल की रिपोर्ट
गंगोलीहाट। मड़कनाली सुरखालपाठक मोटरमार्ग संघर्ष समिति का सड़क की मांग को लेकर 42वे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट ने कहा कि सड़क की मांग पूर्ण न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव का पांच ग्राम पंचायत के हज़ारो लोग बहिष्कार करेंगे। रविवार को क्रमिक अनशन में बैठने वालों में विक्रम सिंह बिष्ट,नारायण सिंह बिष्ट,हरीश सिंह बिष्ट व लाल सिंह बिष्ट शामिल रहे।
वही उनको समर्थन करने वालो में अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट,सभासद लाली वार्ड मोहन सिंह कार्की,सभासद रावलगाँव नीरज सिंह रावल,सभासद हनेरा वार्ड संजू बोरा,कोषाध्यक्ष केदार सिंह,सचिव पुष्कर सिंह,सेवनृवित सूबेदार केशर सिंह,जगत सिंह भंडारी, पूर्व सैनिक राजेन्द्र सिंह,प्रह्लाद सिंह खाती,हरीश सिंह,नीरज सिंह,पुष्कर सिंह भंडारी,पूर्व प्रधान सुनखोला, ठाकुर सिंह शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध