सड़क के लिए ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 58वे दिन भी जारी-

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
मड़कनाली सुरखाल पाठक मोटरमार्ग निर्माण संघर्ष समिति का एकसूत्रीय सड़क की मांग को लेकर गंगोलीहाट पी डब्लू ड़ी गेस्ट हाउस के निकट क्रमिक अनशन 58वे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को क्रमिक अनशन में बैठने वालों में रंजीत सिंह बिष्ट,किशन सिंह रावत व जगदीश सिंह रावत शामिल रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट

वही आन्दोलनकारियो ने कहा है कि सड़क की मांग पूर्ण न होने तक अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन जारी रहेगा। मंगलवार को क्रमिक अनशनकारियों को समर्थन करने वालो में संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट,कोषाध्यक्ष केदार सिंह बिष्ट,सचिव पुष्कर सिंह बिष्ट,राजेन्द्र सिंह,हर सिंह भंडारी,पुष्कर सिंह भंडारी, दान सिंह भंडारी, किशन सिंह भंडारी,शेर सिंह,पुष्कर भंडारी, हरीश बिष्ट,पूर्व सैनिक केशर सिंह बिष्ट,कांग्रेस नेता हरीश बहादुर टम्टा, गोविंद सिंह,शंभु चौधरी शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119