हल्द्वानी में 15 वर्षीय किशोर का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन -घर की ग्रिल से लटका मिला शव

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर निगम के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के 15 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार शाम किशोर का शव घर में ही ग्रिल से लटका मिला। परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोबाइल हैक कर फोन-पे से निकाले 18 हजार रुपये -साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार, नगर निगम के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल का 15 वर्षीय बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार शाम परिजनों ने उसे घर की ग्रिल से लटका हुआ देखा। बेटे की हालत देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन कल -तैयारियां पूरी, दुग्ध समितियों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि करेंगे प्रतिभाग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किशोर की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर परिचितों और आसपास के लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भवन निर्माण नियमों और भू-उपयोग परिवर्तन में छूट देने पर भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सीओ लव शर्मा ने बताया कि किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119