सड़क के लिए क्रमिक अनशन 71वे दिन भी जारी। रेलवे बोर्ड की सदस्य गीता ठाकुर ने दिया आंदोलन को समर्थन-

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
मड़कनाली सुरखालपाठक मोटरमार्ग निर्माण संघर्ष समिति का एकसूत्रीय सड़क की मांग को लेकर 71वे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। सोमवार को क्रमिक अनशन में बैठने वालों में अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट व ठाकुर सिंह भंडारी बैठे। संघर्ष समिति ने कहा है कि यदि मोटरमार्ग निर्माण की स्वीकृति की घोषणा सरकार यतशीघ्र नही करती है तो उक्त सडक विहीन 5 गांवो की जनता आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा

सोमवार को समर्थन देने वालो में रेलवे बोर्ड की सदस्य गीता ठाकुर,सेवानिवृत्त सूबेदार केशर सिंह बिष्ट,पूर्व सैनिक राजेन्द्र सिंह बिष्ट,व्यापार संघ के संरक्षक किशन भंडारी,ठाकुर भंडारी, किशन सिंह बिष्ट व प्रताप सिंह रावत शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119