महाविद्यालय गरुड़ाबांज में चल रहा क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 6 अगस्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गरुड़ाबांज इकाई द्वारा राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबांज में चल रहा क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा।
छठे दिन अनशन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई छात्रों की सरकार व प्रशासन के खिलाफ है। छात्रों की मांगों पर प्रशासन व सरकार का मुह फेरना बहुत ही निंदनीय है। आज छः दिवस बीतने पर भी अनसन में बैठे छात्रों से मिलने न ही महाविद्यालय प्रशासन से कोई आया और न ही सरकार का कोई प्रतिनिधि आया। वोट बैंक के लिए सरकारें जगह जगह महाविद्यालय तो खोल दे रहे हैं किंतु उनमें न ही कोई सुविधा है न ही विषय और शिक्षक हैं। जो कि उत्तराखंड की उच्च शिक्षा के गिरते हुए स्तर को प्रदर्शित करता है। वर्ष 2006 में गरुड़ाबांज महाविद्यालय अस्तित्व में आने के बाद आज 16 वर्ष पूर्ण होने पर भी महाविद्यालय में न ही पीजी के कोई विषय खोले गए और न ही बीएससी की मान्यता दी गयी। जबकि गरुड़ाबांज महाविद्यालय की अपनी बिल्डिंग हैं। वहीं सरकार द्वारा मात्र 12 किमी की दूरी में एक और महाविद्यालय दन्या में खोल दिया गया जिस पर बीए और बीएससी की कक्षा के संचालन की मान्यता भी दे दी गयी। जो कि बिल्कुल ही गलत और निंदनीय है।
अगर जल्द से जल्द छात्रों की मांग न मानी गयी तो छात्र महाविद्यालय को अनिश्चितकाल के लिए बंद करेंगे और तहसील परिसर मे आन्दोलन को बाध्य होंगे। आज अनशन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडे जी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बसंत चम्याल, कुमाऊँ संयोजक दीपक भैसोड़ा,गौरव नैनवाल,रंजीत गैड़ा ,हेमा गैड़ा,हरसिंह बिष्ट, गणेश लाल शाह आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी