एनयूजे की भावी कार्ययोजनाओं पर विचार विमर्श-
हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की संवाद श्रृंखला के तहत आयोजित बैठक में मीडियाकर्मियों के मध्य बेहतर समन्वय और संवाद के जरिए समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया। यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट की पहल एवं जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की भावी कार्ययोजनाओं पर विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन, टाइमटेबल के अनुसार कार्य करने, सदस्यों के अनुशासन सहित कार्यशालाओं व संगोष्ठी के आयोजनों पर भी चर्चा हुई। संवाद श्रृंखला में यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पत्रकार हितों पर हुई वार्ता की बिन्दुवार जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमोद कुमार पाल, राहुल शर्मा, विनोद चौहान, नवीन पांडे, मुकेश कुमार सूर्या, अश्वनी धीमान, सूर्या सिंह राणा धन सिंह बिष्ट, हरपाल सिंह, संजू पुरोहित, भगवती प्रसाद गोयल, नवीन कुमार, रेखा नेगी आदि मैजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत— साइबर जांच शुरू
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा