बनभूलपुरा हिंसा के दंगाईयों पर लगातार कार्यवाही जारी, छह उपद्रवी और पकड़े, अभी तक 74 गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने बनभूलपुरा हिंसा के छह दंगाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल 74 गिरफ्तार हो चुके हैं। आठ फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग और दर्ज किये गये हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गौला-नंधौर नदी के खनन वाहन स्वामियों ने RTO को सौंपा ज्ञापन -तीन प्रमुख मांगें उठाईं

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा एस0एस0पी0 द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के सी सी सीटी वी के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी, और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 68 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसी कडी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 06 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 74 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आठ महीने बाद राजस्थान से गिरफ्तार हुआ नाबालिग के अपहरण का आरोपी -बालिका सकुशल बरामद

अभियुक्तगण। सुलेमान पुत्र मोहम्मद शाहिद निवासी शाहिद मर्चेंट वाले की दुकान थाना बनभूलपुरा।
उमेर पुत्र स्वर्गीय राशीद निवासी लाइन नंबर 8, बिलाली मस्जिद के पीछे, थाना बनभूलपुरा।
समीर पुत्र स्वर्गीय मुस्तकीम निवासी लाइन नंबर 9, थाना बनभूलपुरा।
अभियुक्तगण। फैयाज पुत्र अय्यूब निवासी ताज मस्जिद के पीछे, बनभूलपुरा।
जिशान पुत्र स्व0 जहीर खान ख्वाजा कॉलोनी इंद्रानगर, बनभूलपुरा।
गुलजार पुत्र इसरार अहमद निवासी गोसिया मस्जिद के पीछे काबुल का बगीचा, बनभूलपुरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-मुखानी क्षेत्र से 22 वर्षीय महिला लापता -तलाश में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119