सड़क की मांग को लेकर संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन 144वे दिन भी जारी-

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल

मांग पूर्ण न होने पर आमरण अनशन करने को बाध्य होगी संघर्ष समिति।


मड़कनाली सुरखालपाठक मोटर मार्ग संघर्ष समिति का सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन गुरुवार को 144वे दिन भी जारी रहा।संघर्ष समिति ने सरकार से आग्रह किया है कि उनकी मांग को जल्द से जल्द स्वीकार कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए,अन्यथा वे आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी साशन प्रसाशन की होगी ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार -झांसी से एसआईटी ने दबोचा

गुरुवार को क्रमिक अनशन में बैठने वालो में राजेन्द्र सिंह भंडारी व हिमांशु सिंह भंडारी शामिल रहें। गुरुवार को क्रमिक अनशन को समर्थन देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट,सचिव पुष्कर सिंह,उपाध्यक्ष विक्रम सिंह,कोषाध्यक्ष केदार सिंह,पूर्व सैनिक राजेन्द्र सिंह,केशर सिंह,पुरन सिंह,लक्ष्मण सिंह,ठाकुर सिंह,गोविंदी देवी,गोपाल सिंह,संजय सिंह,नारायण सिंह,जगत सिंह आदि शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119