सड़क की मांग को लेकर संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन 146वे दिन भी जारी-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
मांग पूर्ण न होने पर आमरण अनशन करने को बाध्य होगी संघर्ष समिति-
मड़कनाली सुरखालपाठक मोटर मार्ग संघर्ष समिति का सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शनिवार को 146वे दिन भी जारी रहा।संघर्ष समिति ने सरकार से आग्रह किया है कि उनकी मांग को जल्द से जल्द स्वीकार कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए,अन्यथा वे आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी साशन प्रसाशन की होगी । शनिवार को क्रमिक अनशन में बैठने वालो में कमल सिंह ग्राम चमलेख व कमल भंडारी ग्राम कोलिया शामिल रहें। शनिवार को क्रमिक अनशन को समर्थन देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट,कोषाध्यक्ष केदार सिंह बिष्ट,हिमांशु सिंह भंडारी,राजेन्द्र सिंह भंडारी,पंकज सिंह,केशर सिंह,राजेन्द्र सिंह,जगत सिंह,पुष्कर सिंह,सागर सिंह,हरीश सिंह,जगत सिंह,देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
फ़ोटो- क्रमिक अनशन में बैठे अनशनकारी व समर्थक।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश