बनकोट एलोपैथिक अस्पताल में लगातार हो रहा वैक्सीनेशन

खबर शेयर करें 👉

हरगोविंद रावल की रिपोर्ट
गंगोलीहाट। बनकोट एलोपैथिक अस्पताल में मंगलवार को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार दूरस्थ क्षेत्र एलोपैथिक अस्पताल बनकोट में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। बनकोट क्षेत्र के पलतोड़ी, बटगेरी, सिरसोली,भट्टी गांव, रुंगरी, बासिखेत, काकड़पानी, धारी धुमलाकोट, वडय़ूड़ा आदि क्षेत्रों से लगातार लोग वैक्सीनशन के लिए पहुँच रहे है।

वही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को भाजपा जिला सोसिअल मीडिया प्रभारी पिथौरागढ़ अभिनेष बनकोटी सहित दर्जनों लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई। वही बनकोट एलोपैथीक अस्पताल के डॉक्टर अरविंद,फॉर्मिसिस्ट नवीन,संतोष,कमला भट्ट द्वारा लगातार कई महीनों से वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119