विवाहिता ने मारपीट करने व दहेज मांगने का लगाया आरोप- मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज-
हल्द्वानी। कुसुम खेड़ा मुखानी क्षेत्र में विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट करने व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस के अनुसार श्रीराम इनक्लेव, न्यू आईटीआई थाना मुखानी क्षेत्र निवासी पूजा सती द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 4 मई 2021 को एकता विहार कुसुमखेड़ा निवासी गौरव पांडे पुत्र भोला दत्त पांडे के साथ संपन्न हुआ।
विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कुछ समय बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति स्कूटी व बाइक की मांग करने लगा और असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। बात-ताब पर मारपीट की जाने लगी। इस बीच उनकी महिला ऐच्छिक ब्यूरो में काउंसिलिंग भी हुई। लेकिन कुछ समय बाद ससुरालियों ने पुनः उत्पीड़न शुरू कर दिया। इस बीच मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने पुलिस से दहेजलोभी पति गौरव पांडे, सास शोभा पाण्डे, ननद बीना तिवारी व लता तिवारी पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप