दि मास्टर्स स्कूल में धूमधाम से मनाया सीनियर किंडर गार्टन का दीक्षांत समारोह

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गुरुवार को दि मास्टर्स स्कूल पन्याली में प्री प्राइमरी कक्षा, यूकेजी का दीक्षांत समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद तोलिया, अकादमिक निदेशिका नेहा रैकवाल, प्रबंधक चंदन सिंह रैकवाल, प्रधानाचार्य रमेश मेहरा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वंदना, शिक्षिकाओं ने स्वागत गीत व छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। यूकेजी के बच्चों को उनकी उपाधि से सम्मानित किया गया। जिन बच्चों ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया उन्हें मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अभिभावकों ने विद्यालय के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों को मिष्ठान वितरण किया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119