लालकुआं विधानसभा में चार नए श्रमिक सुविधा केंद्रों की पहल -लंबी प्रतीक्षा से मिलेगी राहत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। श्रमिक कार्ड के पंजीकरण, नवीनीकरण, ई-केवाईसी और श्रमिक कल्याण योजनाओं से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं के लिए श्रमिकों को हो रही लंबी प्रतीक्षा और सीमित सुविधा केंद्रों पर निर्भरता को देखते हुए लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में चार नए श्रमिक सुविधा केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया तेज हुई है।

क्षेत्रीय जनसमस्या निवारण संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक पीयूष जोशी ने बताया कि इस संबंध में 27 सितंबर 2026 को श्रम विभाग को पत्र भेजकर हल्दूचौड़, हल्दूचौड़-दीना, लालकुआं और बिंदुखत्ता में चयनित चार सीएससी केंद्रों की उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) के पोर्टल पर आईडी स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  10 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से ग्राम प्रधानों में रोष -दो अक्टूबर की बैठकों के बहिष्कार का ऐलान

इसके बाद 29 सितंबर को श्रम प्रवर्तन अधिकारी, हल्द्वानी की ओर से उप श्रमायुक्त, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, देहरादून को पत्र भेजकर चारों केंद्रों की पोर्टल आईडी स्वीकृत करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

समिति के अनुसार, वर्तमान में बड़ी संख्या में श्रमिकों को श्रमिक कार्ड नवीनीकरण, ई-केवाईसी और अन्य ऑनलाइन प्रक्रियाओं के लिए सीमित सुविधा केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके चलते उन्हें लंबी कतार और प्रतीक्षा का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को लेकर पीयूष जोशी ने हल्द्वानी में सहायक श्रमायुक्त सुनील तिवारी से मुलाकात कर श्रमिकों की समस्याएं रखीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK ब्रेकिंग: भवाली में शराब की दुकान पर प्रशासन का छापा -ओवररेटिंग पकड़ी, रेट लिस्ट नदारद, निर्धारित कीमत से ज्यादा में शराब बेचने पर मचा हड़कंप

बैठक में श्रमिक शिविरों के आयोजन और उनकी व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई। समिति ने मांग की कि भविष्य में आयोजित होने वाले श्रमिक शिविरों की पूर्व सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को दी जाए। साथ ही आवश्यकता के अनुसार स्थानीय प्रशासन को भी समय से सूचना उपलब्ध कराई जाए, ताकि शिविरों का संचालन व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

विभागीय पत्राचार के अनुसार प्रस्तावित चार केंद्रों में हल्दूचौड़ में सुशील कुमार भट्ट, हल्दूचौड़-दीना में भारत चोपड़ा का श्रीबालाजी साइबर वर्ल्ड जन सेवा केंद्र, लालकुआं में विशेष कुमार सिंह तथा बिंदुखत्ता में चरण सिंह का सेवांजलि कंप्यूटर एवं सीएससी सेंटर शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk...पॉक्सो-रेप मामले में हाईकोर्ट का फैसला : विजय बहादुर की 12 साल की सजा घटाकर 10 वर्ष की

समिति ने उम्मीद जताई कि संबंधित स्तर से आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद इन केंद्रों के माध्यम से स्थानीय श्रमिकों को उनके क्षेत्र के नजदीक ही श्रमिक कार्ड और अन्य ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे उन्हें दूर स्थित केंद्रों पर जाने और लंबी प्रतीक्षा करने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119