पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन लोगों को पकड़ा-
पिथौरागढ़। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 3 पेटी से अधिक अवैध शराब बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज जिला मुख्यालय और धारचूला में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। रविवार को जाजरदेवल में प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने सल्मोड़ा निवासी कमलेश उर्फ कम्मू (38) को स्वयं के रेस्टोरेंट में शराब पिलाने और बेचते हुए पकड़ा।
पुलिस को युवक के पास से 37 पव्वे व 19 बीयर केन बरामद हुई। जाजरदेवल में ही एक अन्य दुकान स्वामी रामी चंद्र (50) से पुलिस को छह बोतल अंग्रेजी शराब मिली। इधर धारचूला में भी प्रभारी निरीक्षक कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस ने हनुमान मंदिर के समीप स्थित एक होटल से गर्बाधार निवासी शेखर रावत (22) के पास से तीन पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार