कुसुमखेड़ा मुखानी निवासी दसवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हल्द्वानी। दसवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का दो दिन तक सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उपचार चला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गायत्री नगर कुसुमखेड़ा मुखानी निवासी प्रवीण पांडे यहां अपनी आशा कार्यकत्री पत्नी व इकलौते बेटे यश पांडे (16) बेटी के साथ रहते है। यश इलाके में ही एक विद्यालय से 10वीं की पढ़ाई कर रहा था और 15 मार्च को यश की अंतिम परीक्षा थी।
परिजनों का कहना है कि अंतिम परीक्षा से ठीक एक दिन पहले 14 मार्च को अचानक यश की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर एसटीएच पहुंचे। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। छात्र के ताऊ पीतांबर ने बताया कि यश ने 14 मार्च को परिवार के साथ खाना खाया और खाने के बाद उसे अचानक उल्टी शुरू हुई। जहर से मौत की आशंका जाहिर की जा रही है। इधर मंडिकत चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि मौत का असल कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस