लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश ढेर

खबर शेयर करें 👉

राजधानी लखनऊ में रविवार रात पारा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ ने इलाके में सनसनी मचा दी। पुलिस ने एक लाख रुपये का इनामी अपराधी गुरुसेवक (28) को मार गिराया। यह घटना आगरा एक्सप्रेस-वे के ‘जीरो प्वाइंट’ स्थित सर्विस लेन पर हुई।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम इलाके में सुरक्षा और अपराध रोकने के लिए चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस की चेतावनी के बावजूद आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

घायल अपराधी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान एक लाख रुपये के इनामी अपराधी गुरुसेवक के रूप में की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पिछले समय से पुलिस की नजर में था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मुठभेड़ में पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह कानूनी दायरे में रही। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और अपराध की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच जारी रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

इस मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस बल को बढ़ा दिया गया है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं। घटना ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जबकि पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119